Saturday, April 2, 2016

जानें दूसरी बार गर्भधारण करने में क्यूं होती है परेशानी

अक्सर महिलाओं को दूसरी बार गर्भधारण करनें में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा है। गर्भधारण में देरी से लेकर बीमारियों की चपेट में आ जाने जैसी शिकायत होती है। इस बारें में विस्तार से जानने के लिए ये लेख पढ़े।


QUICK BITES

  • दूसरी बार गर्भधारण करने में आती है समस्या।
  • असामान्य ओवुलेशन होता है सबसे बड़ा कारण।
  • उम्र भी प्रभावित कर सकती है प्रजनन क्षमता।
  • गर्भधारण में देरी होने पर डॉक्टर से करे संपर्क।

    गर्भधारण करना हर महिला का एक सुखद अनुभाव होता है लेकिन अगर जानकारों की बात करें तो दूसरी बार गर्भधारण करने में महिलाओं को कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ता है। इनफर्टिलिटी का सबसे बड़ा कारण होता है असामान्य ओवुलेशन। जिसके कारण गर्भधारण करने में समस्या होती है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इससे गर्भधारण करना असंभव हो जाता है।

    • महिलाओं की लो फर्टिलिटी या पार्टनर के कमजोर स्पर्म के कारण 20 बार में एक बार गर्भधारण करने की संभावना होती है। दूसरी बार गर्भाधारण के लिए इससे ज्यादा बार कोशिश करनी पड़ सकती है। फर्टीलिटी बढ़ाने वाले आहार और आपकी जीवनशैली पर दूसरी बार का गर्भ निर्भर करता है।  
    • बढ़ती उम्र के साथ फर्टीलिटी में कमी आती है।  जो महिलाएं 35 साल के बाद गर्भधारण करती है उन्हें डिलीवरी के समय कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इतना ही नहीं इन महिलाओं के बच्चों का विकास भी ठीक तरह से नहीं हो पाता।
    • 40 पार चुकी महिलाओं को गर्भधारण का रिस्क नहीं लेना चाहिए, क्योंकि 40 के बाद वैसे भी उम्र के कारण कई नई बीमारियां होने लगती हैं जो कि होने वाले बच्चे के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए खतरनाक हो सकती हैं।
    • पहली गर्भवास्था में आपको भले ही किसी भी तरह के फर्टिलिटी को लेकर समस्या ना हो पर, ध्यान रखें कि पहली गर्भावस्था के दौरान ली गई दवाईयां आपकी फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकती है।
    • साथ ही तनाव भी आपकी दूसरी बार गर्भधारण करने में समस्या करता है। दूसरी बार गर्भधारण करने से पहले अक्सर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    अगर दोबारा गर्भधारण करने की आपकी कोशिशें कामयाब नहीं हो रही हैं तो बिना देरी के आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment